{"_id":"5ad0f18a4f1c1b9e098b4639","slug":"21523642762-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने किया आत्मसर्मपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी ने किया आत्मसर्मपण
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ । कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर गांव से लापता मोबाइल कारोबारी सोनू की हत्या कर झझवा गांव स्थित तमसा नदी के किनारे दफनाई गई लाश मिलने पर पुलिस ने हत्यारोपियों का खुलासा गया। इस दौरान पुलिस ने मृत सोनू के ममेरे भाई रवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन मामले में आरोपी बनकर फरार चल रहे धीरज सोनकर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान धीरज पुलिस से बचने के लिए शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया ।
बीते 23 फरवरी को घर से बाजार को निकले कुर्थी जाफरपुर गांव निवासी और मोबाइल कारोबारी सोनू साहनी संदिग्ध हाल में लापता हो गया था। इस दौरान पिता जवाहर साहनी ने सोनू की खोजबीन करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। अभी मामले की छानबीन कर ही रही थी। इसबीच 28 मार्च को सोनू की लाश तमसा नदी के किनारे झाझवा गांव के पास दफानाई मिली थी। जांच में जुटी पुलिस सर्विलांस के सहारे इस मामले में मृतक के ममेरे भाई रविप्रकाश साहनी को गिरफ्तार की। रवि के बताने पर पुलिस ने धीरज सोनकर को आरोपी बनाया था। तब से धीरज फरार चल रहा था। पुलिस के दबाव बनाने पर शुक्रवार को धीरज ने सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह के कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया। सुनवाई करने के बाद सीजेएम ने आरोपी धीरज को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया।