{"_id":"5aa0248a4f1c1bd04b8b9632","slug":"21520444554-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमेट, मोटापा रोगों को दूर करता है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमेट, मोटापा रोगों को दूर करता है योग
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के राजगद्दी स्थित मैदान में नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन चल रहा है। बुधवार को शिविर के चौथे दिन योगाचार्य राजन वैदिक ने योग साधकों को मोटापा, मधुमेह जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को सम्मिलत करने की सलाह दी।
सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम, विलोम जैसे दूसरे प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए योगाचार्य राजन वैदिक ने योगसाधकों को बताया कि नियमित योग करने से मधुमेह, हृदय संबंधित रोग, उच्च रक्तचाप, थाईराइड, अर्थराईटिस, गैस, मोटापा जैैसे गंभीर रोगों से निजात मिलती है। इसके लिए रोजाना सुबह के समय 20 से 30 मिनट तक योगाभ्यास करना होगा। शिविर में महेंद्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश दुबे, संजय कुमार, मनोज कुमार, प्रेमचंद, विनोद सोनकर, अरविंद कुमार सिंह, ओम, रुद्र, आर्यन, अमन, आनंद, जुली, कुमकुम, अनिता, विद्या सागर आदि मौजूद रहे।