{"_id":"5a15b58f4f1c1bd1408b84aa","slug":"21511372175-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में तब्दील है जमीराचौराडीह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में तब्दील है जमीराचौराडीह मार्ग
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हा(मऊ)। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र का जमीराचौराडीह मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के चलते यात्रा करना भारी पड़ रहा है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अभी तक सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इससे लोग आक्रोशित हैं। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है।
जमीराचौराडीह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2008 में बना था। यह सड़क मधुबन मुख्य मार्ग को जोड़ता है। विभाग की तरफ से उचित रख रखाव के अभाव में सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सड़क पर उखड़ी गिट्टियां बिखरी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में तो नारकीय जीवन जीना पड़ता है। गड्ढे में फंसकर दुपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार चुटहिल हो जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के बदरी मौर्य, आनंद राय, संजय राय, लल्लन प्रसाद का कहना है कि पिच मार्ग की मरम्मत कराने के लिए ब्लाक से जिला मुख्यालय तक शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। अगर विभाग की तरफ से पिच मार्ग का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।