फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सभी स्थानों पर निकाय चुनाव लड़ेगा लोकदल

सभी स्थानों पर निकाय चुनाव लड़ेगा लोकदल

Sat, 21 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सभी स्थानों  पर निकाय चुनाव लड़ेगा लोकदल
मऊ। राष्ट्रीय लोकदल नगर पालिका सहित जिले की सभी नौ नगर पंचायतों में निकाय चुनाव लड़ेगा। सभासद पद से लेकर अध्यक्ष पद तक पर पार्टी अपने प्रत्याशियों को लड़ाएगी। पार्टी आला कमान ने इस आशय का दिशा निर्देश जिला इकाई को जारी किया है। प्रत्याशियों के नामों का चयन कर जनपदीय इकाई अपने प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। इस बाबत शनिवार को लोकदल की जनपदीय इकाई की बैठक भीटी में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के नेताओं के अतिरिक्त दूसरे दलों से आने वाले बागी जिताऊ नेताओं पर भी विचार किया जाएगा।लेकिन ऐसे नेताओं को पहले लोकदल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करनी होगी। उम्मीदवारों के चयन की प्रारंभिक जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। बैठक में कहा गया कि जो भी लोग सभासद अथवा चेयरमैन का चुनाव लोकदल के चुनाव निशान पर लड़ना चाहते हैं वे जिलाध्यक्ष से संपर्क कर उन्हें अपने आवेदन दे दें। जनपदीय इकाई के अनुमोदन के बाद प्रत्याशियोंके नामों को प्रदेश नेतृत्व को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद उन्हें पार्टी का सिंबल हैंडपंप प्रदान किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय, मु. जकरिया, गोपालदूबे, अनिल गुप्ता , हरिद्वारा मौर्य , जियाउल हसन , सुवाष मौर्य , श्रीराम यादव , सुरेंद्र यादव ,खेदन सिंह , कलेक्टर यादव और हरिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed