{"_id":"59cd40744f1c1bc1538b4dcc","slug":"21506623604-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों का धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मांगों के बाबत लखनऊ में धरनारत साथियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में गुरुवार को रोजगार सेवकों ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ मऊ के तत्वावधान में गुरुवार को रोजगार सेवक कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान रोजगार सेवकों ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी किया। बोले जो रोटी दे न सकें वह सरकार निक्कमी है। बोले मांगों के लिए धरना करने वाले साथियों पर सरकार के ईशारे पर पुलिस ने जिस बरबरता से लाठी चार्ज किया, वह दृश्य मानों जलियावाला बाग का रहा हो। विरोध प्रदर्शन करने के बाद रोजगार सेवक पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन सूत्रीय मांगो में लाठी चार्ज के जिम्मेदार पुलिसकर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए, 91 रोजगार सेवकों और पदाधिकारियों पर से फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। नौ सूत्री मांगों को पूरा किया जाए। पंचायतों के रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजित कर उन्हें समूह ग के समान वेतन देने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन