{"_id":"594ea2624f1c1be9328b4674","slug":"21498325602-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बैंक बंद होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बैंक बंद होने से बढ़ी परेशानी
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। ईद से पूर्व लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद हैं और अधिकांश एटीएम का शटर गिर गए हैं। ऐसे में लोगों को ईद की तैयारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों में शनिवार को छुट्टी होने से पैसा निकालने गए लोगों को बैरंग वापस होना पड़ा, दूसरे दिन रविवार और सोमवार को भी संभावित ईद की छुट्टी होने से कैश की किल्लत हो गई है।
सोमवार को संभावित अथवा मंगलवार को निश्चित रूप से ईद होने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की तैयारी में लगें है। लेकिन बैंकों में लगातार तीन दिनों तक अवकाश होने के कारण अंतिम समय में पैसा निकालने के मंसूबा रखने वाले लोगो के सामने पैसा को लेकर काफी दिक्कत आ रही है। एक तो बैक में अवकाश ऊपर से अधिकांश बैंकों के एटीएम भी बंद होने से लोगों को बैकों से वापस जाना पड़ रहा है। इस बारे में वलीदपुर निवासी आफताब और रजिया ने बताया कि कुछ सामानों की खरीददारी ईद के ठीक पहले की जाती है। इसके लिए बैक से पैसा निकालने गए तो पता चला कि तीन दिनों तक बैंकों में अवकाश है। इसके अलावा एटीएम भी पूरी तरह से बंद हैं। जिसको लेकर काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के अधिकांश बैंकों के एटीएम पर सुबह से ही ताला लगा रहा। इक्का दुक्का को छोड़कर क्षेत्र के करहा, खैराबाद, मुहम्मदाबाद, नदवासराय आदि स्थानों पर लगे एटीएम बंद रहे। पैसा निकालने को लेकर बैंकों पर आने वाले लोगों को जब तीन दिनों तक बैंकों में अवकाश होने की जानकारी हो रही थी लोग काफी परेशान नजर आ रहे थे।