{"_id":"593c32294f1c1b00238b4568","slug":"21497117225-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर के पास शुक्रवार की रात लगभग दस बजे मऊ शाहगंज रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन से कटकर लगभग 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई। उतरेजपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को एक युवक को गांव के लोगों ने रेल लाइन के आस पास घूमते हुए देखा। रात लगभग दस बजे बलिया से शाहगंज की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में एक युवक आ गया। उसकी तत्काल ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन