फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2137 candidates were selected in the employment festival.

Mau News: रोजगार महोत्सव में 2137 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Sat, 31 Jan 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
2137 candidates were selected in the employment festival.
मधुबन के पांती मैदान में लगे रोजगार मेले में काउंटर पर जुटे अभ्यर्थी।संवाद
मधुबन नगर पंचायत के गांधी मैदान में शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में 16 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 4336 पदों पर भर्ती के लिए कुल 4209 बेरोजगार युवकों का साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन

इसमें 2137 लोगों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले में प्रमुख कंपनियों में विज़न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा ने 72 अभ्यर्थी, क्वेस कोर प्राइवेट लिमिटेड बेंगलोर ने 364 अभ्यर्थी, अशोक लेयलैंड ने 205, उत्तर प्रदेश परिवहन मऊ द्वारा 13 अभ्यर्थीयों का चयन किया गया।
विज्ञापन

बाकी का चयन अन्य कंपनियों ने किया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हाेंने युवाओं से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मंत्री ने निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी योग्यता, रुचि और अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पहले 5850 पद स्वीकृत थे। रोजगार मेले में दो कंपनियां प्रतिभाग नहीं कर पाईं। पदों की संख्या घट कर 4363 रह गयीं। कार्यक्रम भाजपा नेता राष्ट्र कुंवर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम और वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र ने संबोधित किया। इस अवसर पर शंकर मद्धेशिया, सुनीता सिंह, राजन मल्ल, अखिलेश सिंह, गिरीश चंद्र गुप्त,आलोक सिंह, अमित गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed