{"_id":"6a0766a5b6e7f4ed1b0d757e","slug":"21000-rupees-withdrawn-from-the-youths-atm-in-the-name-of-help-mau-news-c-295-1-svns1028-145552-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मदद के नाम पर युवक के एटीएम से निकाले 21 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मदद के नाम पर युवक के एटीएम से निकाले 21 हजार रुपये
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम मशीन पर ठग ने मदद के बहाने एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी की जानकारी पीड़ित को मोबाइल पर मेसेज आने के बाद हुई।
इस संबंध में पीड़ित ने घोसी कोतवाली में तहरीर दी है। सौंपी गई तहरीर के अनुसार, पकड़ी बुजुर्ग निवासी राम बहादुर शुक्रवार को लगभग 12:30 बजे रेलवे स्टेशन स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे।
इस बीच वहां पहले से मौजूद एक युवक उनकी मदद करने लगा। इसी दौरान उसने डेबिट कार्ड बदल लिया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद घोसी नगर के याहिया मार्केट स्थित एक एटीएम से 12:39 बजे उनके खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
इसके एक मिनट बाद फिर 10 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। जब तक वह शिकायत करते, ठग ने दो मिनट बाद उनके खाते से 11 हजार रुपये और निकाल लिए। इसके बाद दोहरीघाट से 300 रुपये निकाले जाने का भी मेसेज आया। इस बाबत थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।