फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   206 roads to be repaired, 156 roads

20 करोड़ से दुरुस्त की जाएंगी 156 सड़कें

Fri, 01 Mar 2019 11:07 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
206 roads to be repaired, 156 roads
लोक निर्माण विभाग परिसर में सड़कों का शिलान्यास करने के बाद कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद हरिनारायण राजभर और एमएलसी यशवंत सिंह। - फोटो : mau
 प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान और सासंद हरिनारायण राजभर ने शुक्रवार को जिले की 156 सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। समारोह लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में आयोजित किया गया। 20 करोड़ की लागत से जिले की156 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में 148 सड़कें हैं जिन पर 13 करोड़ पांच लाख रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों की लंबाई 141.85 किलोमीटर होगी। जबकि राजमार्ग, जिला मार्ग और शहरी मार्गों की लंबाई 33.73 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन


समारोह में मंत्री दारा सिहं चौहान, सांसद हरिनारायण राजभर तथा विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने संयुक्त रूप से सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों में सबसे अधिक धन 1305 लाख आठ हजार रुपये का बजट  ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए दिया गया है। जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाले दो मार्गों जिनकी लंबाई 18.20 किलोमीटर है , को चार करोड़ 32 लाख 37 हजार रुपये दिए गए हैं। केवल चार किलोमीटर लंबी एक मात्र राज्य सड़क के निर्माण पर एक करोड़ नौ लाख 94 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

11.53 किलोमीटर लंबी जिला और शहर क्षेत्र की पांच सड़कों  पर डेढ़ करोड़ 86 हजार रुपये खर्च किए जांएंगे।

इस अवसर पर मंत्री दारा सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पूरे प्रदेश की सड़कों को विश्वस्तर की बनाना चाहते हैं। सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। एमएलसी यशवंत सिंह ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों  पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिग्विजय राय, रामलाल राही सहित भाजपा नेता और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed