फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चुनाव में एक साथ दिखेंगे सपा बसपाजन

चुनाव में एक साथ दिखेंगे सपा बसपाजन

Wed, 13 Mar 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में एक साथ दिखेंगे सपा बसपाजन
मऊ। लोकसभा चुुनाव में पहली बार सपा बसपा कार्यकर्ता एक साथ दिखेंगे। दोनों पार्टियों के गठन के बाद से अब तक लोस चुनाव में कभी भी यह पार्टियां एक साथ चुनाव नहीं लड़ी थीं। दोनों पार्टियों का एक संयुक्त प्रत्याशी होगा। इन दोनों दलों की पहली संयुक्त बैठक चार दिन पहले हो भी चुकी है। वर्ष 1999 में हुए लोक सभा चुनाव में सपा और बसपा आमने सामने थीं। उस चुनाव में सपा से दारा सिंह चौहान तथा बसपा से बालकृष्ण चुनाव मैदान में थे। लेकिन चुनाव में बालकृष्ण चौहान का पलडा भारी रहा ओर उन्होंने दारा सिंह चौहान (वर्तमान वन मंत्री ,उत्तर प्रदेश) को पटखनी दी थी। पांच साल बाद 2004 में हुए चुनाव में सपा से चंद्रदेव प्रसाद राजभर तथा बसपा से बालकृष्ण चौहान आमने सामने रहे। इसमें बसपा पर सपा भारी रही और बालकृष्ण को पराजित कर चंद्रदेव राजभर दिल्ली दरबार पहुंच गए। लेकिन 2009 में दारा सिंह चौहान ने एक बार फिर पाला बदला और बसपा में आ गए। अब की बार सपा से अरशद जमाल उनके सामने थे लेकिन बसपा को एक बाद फिर घोसी की जनता ने पसंद किया और दारा सिंह चौहान लोकसभा पहुंच गए। इस प्रकार कल्पनाथ राय के निधन के बाद 1999 से 2014 तक घोसी लोक सभा का प्रतिनिधित्व बारी बारी से सपा और बसपा के पास रहा लेकिन 2014 में मोदी लहर में बसपा दूसरे और सपा चौथे नंबर पर चली गई। लेकिन इस बार नजारा बदला रहेगा। लगातार 15 सालों तक विजेता और दूसरे नंबर पर रहने सपा और बसपा अब की बार एक होकर विरोधी पार्टियों को टक्कर देंगी। अब देखना है कि इन पार्टियों का मिलन घोसी लोकसभा चुनाव में क्षेत्र के लिए कितना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed