फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क दुर्घटना की तीन घटनाओं में छह घायल

सड़क दुर्घटना की तीन घटनाओं में छह घायल

Thu, 31 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना की तीन घटनाओं में छह घायल
मऊ। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना की तीन घटनाओं में महिला सहित छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बढ़ुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी बाजार के पास बुधवार की शाम पांच बजे के करीब अनियंत्रित आटों की चपेट में आने से बाइक सवार गुलाब चंद्र 33 पुत्र चिल्लर राम घायल हुआ। घटना के समय बाइक सवार मऊ मुख्यालय से घर वापस लौट रहा था। घायल युवक गुलाबचंद्र कोपागंज थाने के महुआर गांव का निवासी है। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी मझवारा के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित कार ने दो बाइक सवारो को धक्का मारा। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हुए। घायलों में रामगोविंद 28 पुत्र हरदेव घोसी कोतवाली के तिलईखुर्द गांव का निवासी है। दुर्घटना के समय वह अपनी पत्नी पूजा 25 और पुत्र गोवर्धन 4 के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसीक्रम में दूसरी बाइक पर सवार अभय 22 पुत्र श्रीकिसुन यादव घोसी कोतवाली के मिर्जापुर गांव का निवासी है। युवक अपनी बाइक से मझवारा बाजार आया था। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर नहर कालोनी के पास मंगलवार की रात 11 बजे के करीब अनियंत्रित बोलेरो बाईक सवार को धक्का मार दी। घायल बाइक सवार सूरज सिंह 50 गाजीपुर जिले के जखनिया थाने के स्थानीय बाजार का निवासी है। पुलिस बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराई। घायल बाइक सवार सूरज सिंह आजमगढ़ में एक नेटवर्क टावर कंपनी में नौकरी करता है। घटना के समय वह आजमगढ़ से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed