फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हत्या और दहेज हत्या में चार ने किया समर्पण

हत्या और दहेज हत्या में चार ने किया समर्पण

Wed, 16 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हत्या और दहेज हत्या में चार ने किया समर्पण
हत्या और दहेज हत्या के अलग-अलग मामलों में नामजद चार आरोपियों ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम लोकेश नागर ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। पहला मामला चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का है। हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में नामजद छपरा चक बदरुद्दीन गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र सुरेश और विमला देवी पत्नी सुरेश ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दूसरा मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। दहेज हत्या के मामले में नामजद रकौली गांव निवासी साधु पाखंडी और बांगूर उर्फ महबूब पुत्र साधू ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed