फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सीपीआरएफ जवान का शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम

सीपीआरएफ जवान का शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम

Mon, 10 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
सीपीआरएफ जवान का शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम
मधुबन थाना क्षेत्र के बस्ती वर्षी निधियाव गया निवासी कन्हैया कुमार तथा सीआरपीएफ 31 बटालियन के जवान की बीमारी के चलते ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने के चलते परिवारजनों सहित क्षेत्रवासियों में शौक की लहर दौड़ गई। सीआरपीएफ के विभागीय वाहन से जवान का शव गांव पहुंचते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वाले लोगों का तांता लग गया। लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह में बस्ती वर्षी निधियाव गांव मे सीआरपीएफ के जवान कन्हैया लाल (55) पुत्र हरदेव मयूर बिहार दिल्ली में सीआरपीएफ 31 बटालियन ड्यूटी के दौरान अचानक पेट संबंधित बीमारी के चलते चलते बीते 28 नवंबर को दिल्ली के प्रयाग अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल मे निधन हो गया। जवान का शव सोमवार को सीआरपीएफ के जवानों ने दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से लाया गया उसके बाद वाराणसी पहड़िया 95वी बटालियन यूपी के सीआरपीएफ के विभागीय वाहन से जवान का शव गांव पहुंचते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया। पूरा गांव सहित क्षेत्रवासियों ने जवान के घर पहुचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। शव के पहुंचते ही हर किसी की आंख नम हो गई थी। वहीं जवान के शव को सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मृतक जवान कन्हैया लाल की दो पुत्रियां अमन व अंशिका एक पुत्र आदित्य व पत्नी सुभवती का रो रो कर बुरा हाल था। गार्ड ऑफ ऑनर देेनेवालों में सीआरपीएफ के एसआई रामचंद्र मौर्य,रविंद्र यादव,रमेश वर्मा,राकेश सिंह,धनन्जय मिश्र, आदि शामिल रहे। गांव के ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश यादव, राजू, अशोक शुक्ल, मुखलाल, जगरनाथ, अनिल कुमार गौतम, मनीष सिंह, आनंद कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed