फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   वनों की अंधाधुंध कटाई से बढ़ रही सीओपीडी मरीजों की संख्या

वनों की अंधाधुंध कटाई से बढ़ रही सीओपीडी मरीजों की संख्या

Tue, 20 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
वनों की अंधाधुंध कटाई से बढ़ रही सीओपीडी मरीजों की संख्या
मऊ। विश्व सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव लंग्स डिसीस) दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट तथा एप्सोलब्स आईइनजी बोसची इटली के संयुक्त तत्वावधान में शारदा नारायण में एक गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ संजय विश्वाल और नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि में सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. संजय सिंह ने बताया कि वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बढ़ती हुई जनसंख्या , बढ़ते हुए उद्योग संचार के साधन ,वनों की अंधाधुंध कटाई, परिवहन से निकलने वाले प्रदूषण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कारण है। कहा कि दमा व खांसी आदि जैसे रोगों की बढ़ती हुई बीमारी का सबसे बड़ा मुख्य कारण वायु प्रदूषण है। बताया कि सीओपीडी के लक्षण भी समझना आसान है जैसे तेजी से सांस लेना, सांस लेने में परेशानी महसूस करना ,बलगम के साथ लगातार खांसी का होना जो आसानी से ठीक नहीं होती है। इस रोग में छाती में संक्रमण होना, लगातार गले में खींच खींच कर खराश होना ,सीने में सिकुड़न ,वजन घटना ,थकान होना ,छाती में दर्द, खांसी में खून आना सीओपीडी के लक्षण है। गोष्ठी में सुजीत सिंह, अजीत सिंह, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल सिंह, डा. मंगला सिंह, डॉ.माधुरी सिंह, डॉ. विजय के सिंह ,शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज निकेगली जागरूकता रैली
मऊ। सीओपीडी दिवस पर बुधवार को शारदा नारायण अस्पताल द्वारा नगर में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली गाजीपुर तिराहा से शुरू होकर विभिन्न मार्गो होते हुए अस्पताल प्रागंण आकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed