फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कैसे सफल हो स्वच्छता मुहिम: एक वार्ड में सफाई तो दूसरे वार्ड में पड़ी गदंगी

कैसे सफल हो स्वच्छता मुहिम: एक वार्ड में सफाई तो दूसरे वार्ड में पड़ी गदंगी

Mon, 29 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कैसे सफल हो स्वच्छता मुहिम: एक वार्ड में सफाई तो दूसरे वार्ड में पड़ी गदंगी
स्वच्छता अभियान के तहत वार्डों के हालात में सकारात्मक बदलाव तो आया है, लेकिन कुछ वार्डों में गंदगी के अंबार अब भी स्वच्छता मुहिम को मुंह चिढ़ा रहे है। हालांकि नगर पालिका अधिकारी और सभासद इस मुहिम से लोगों में काफी हद तक बदलाव आने का दावा कर रहे है। इसको लेकर नगर पालिका की पांच सदस्यीय वाली वार्ड सुरक्षा समिति वार्ड में नियमित रूप से वार्डों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र के 42 वार्डों में साफ सफाई बेहतर रखने के लिए नगर पालिका तीन मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करते हुए वार्डों में विकास कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत वार्डो में आवागमन के लिए सड़क, सीसी मार्ग और गंदे पानी की निकासी के लिए नाले-नाली निर्माण और कचरा संग्रहीत करने के लिए डस्टबीन और नियमित साफ सफाई पर फोकस कर रही है। इसके लिए नगर पालिका द्वारा वार्डों में नियमित साफ सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता मुहिम के सकारात्मक बदलाव नगर के वार्ड 9 निजामुद्दीनपुरा के माधव होटल रोड पर देखने को मिल सकता है। जहां बेहतर सड़क निर्माण के साथ मोहल्लों में साफ सफाई और जगह-जगह पर डस्टबिन लगे है। वार्ड के प्रशांत मिश्रा, आशीष, शिवम् आदि का कहना है कि पिछले कुछ माह में मोहल्ले में अभियान के तहत काफी हद तक बदलाव आया है। हांलाकि लोगों ने बदलाव की ओर मांग की। वहीं वार्ड 6 के मठिया टोला मुख्य शहर के बीचोबीच बसे होने के बावजूद गंदगी का अंबार जगह-जगह पड़ा है। डस्टबिन के अभाव में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई के बाद घरों से निकलने वाला कचरा लोगों द्वारा सड़कों पर कचरा डंप किया जा रहा है। इस बाबत नगर पालिका के ईओ का कहना है कि नगर के हर वार्डों में नियमित साफ सफाई कराई जा रही है। साथ ही कचरा संग्रहित के लिए हर वार्डों में डस्टबीन रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed