फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   झूठे आरोप लगा जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

झूठे आरोप लगा जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

Thu, 11 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
झूठे आरोप लगा जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
मऊ। भाजपा के भुजौटी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने बूथों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेज भाजपा पर झूठे आरोप लगा कर जनता का गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, साथ ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे आरोप को सच साबित करना चाहती है। लेकिन देश की जनता कांग्रेस के इस झूठ को भलीभांति अच्छी तरह से समझ रही है। अगामी लोकसभा चुनाव में जनता पुन: बीजेपी को पूर्ण बहुमत से जिताकर कांग्रेस सहित अन्य दलों को मुहतोड़ जवाब देगी। बैठक में सांसद हरिनारायण राजभर तथा विधायक फागू चौहान ने भी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव के तैयारियों की रूप रेखा प्रस्तुत की। बैठक में हौसला प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, अमरनाथ दुबे, शकुंतला चौहान, सुनील कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed