{"_id":"5b5e015e4f1c1b47748b77c3","slug":"201532887390-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमंदिरों पर रहेगी फोर्स की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमंदिरों पर रहेगी फोर्स की तैनाती
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार को भगवान भोले को जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। नगर के शीतलाधाम मंदिर,वनदेवी धाम सहित जिले के सभी प्रमुख शिवमंदिरों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। पहली बार जिले में जिला मुख्यायल पर मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। नौसेमर स्थित बारह दुअरिया स्थित पौराणिक शिवमंदिर पर फोर्स की तैनाती की गई है। अधिक भीड़ भाड़ वाले मंदिरों पर मेटल डिटेक्टेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा बढ़ुआ गोदाम से लेकर डांड़ी और कोपागंज तक पुलिस की गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आजमगढ़ मोड़ से मतलूपुर मोड़ तक तथा गाजीपुर तिराहे से लेकर बलिया मोड़ तक पुलिस निरंतर गश्त करती रहेगी। उसकी निगरानी सीओ सिटी राजकुंमार को सौंपी गई है। उधर घोसी में सीओ सिटी अनिल कुंमार तथा मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सीओ आलोक कुमार को कांवरियों के रूट की निरंतर गिरानी सौंपी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव इस सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग करते रहेंगे। यहां पर भारी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करने आते हैं।इसी प्रकार कोपागंज के गौरीशंकर मंदिर पर भी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। यहां पर पुरुष और महिला सिपाहियों की ड्युटी लगाई गई है। क्षेत्र के दो प्रसिद्ध शिव मंदिरों में श्रावण मास की पहले सोमवार को होने वाले सावन मेले को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गयी है। कावरियों और भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। गौरी शंकर मिंदर पर 15 महिला सिपाहियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।