फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मोदी सरकार का एक भी मंत्री दागदार नहीं

मोदी सरकार का एक भी मंत्री दागदार नहीं

Fri, 25 May 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार का एक भी मंत्री दागदार नहीं
केंद्र में मोदी सरकार के 48 माह का कार्यकाल अन्य सरकारों के 48 वर्ष के कार्यकाल पर भारी पड़ जाएगा, 48 वर्ष का मतलब चार वर्षो के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश को अभूतपूर्व सफलता दिलाने का काम कार्य किया। मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने के बाद उनके मंत्रीमंडल का कोई भी मंत्री आज तक दागदार नहीं हुआ। यह सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। शुक्रवार को एक होटल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

बोले केंद्र में बनी भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर चल रही है। बोले मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई साथ ही साथ देश वासियों का आत्म विश्वास बढ़ा। बोले, पहली बार दोकलाम के मुद्दे पर चीन को मुंह खानी पड़ी। आतंकी घटनाओं को लगाम लगाने का काम मोदी सरकार ने किया। आज कश्मीर स्थित पाक सीमा पर फौजी दुश्मन की गोली का जबाब गोला से दे रहें हैं। उज्जवला योजना के साथ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया। कहा कि स्वच्छता मिशन भी स्वस्थ्य और सुंदर भारत की कल्पना में से एक है। बढ़ती महंगाई और पेट्रेलियम मूल्य के बाबत पूछे जाने पर बोले यह मामले सरकार के संज्ञान में है, सरकार जल्द ही इस पर लगाम लगाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed