{"_id":"5a492fd84f1c1b10788b5db3","slug":"201514745816-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री का पुतला फृंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री का पुतला फृंका
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर । केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगडे द्वारा संविधान को लेकर दिए बयान पर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त हैं। केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान को लेकर रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा के नगर पंचायत वलीद्पुर के रामनगर मोड़ पर लोगों ने पुतला दहन का विरोध जताया।
केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार हेगडे के विवादित बयान से जन आक्रोश भड़क रहा हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत वलीद्पुर के रामनगर मोड़ पर पूर्व छात्र नेता सुनील कुमार गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुतला फूंका। पुतला दहन करते हुए पूर्व छात्र नेता ने अपने संबोधन में कहा कि जहां एक ओर सरकार देशवासियों के हित में कार्य करने की बात कह रही है, वहीं उसी सरकार में केंद्रीय मंत्री द्वारा देश के संविधान को बदलने की बात व करके देश का अपमान किया। इस मौके पर दीपक कुमार,राहुल, आनंद कुमार ,राम प्रवेश, पंकज किसुनजी, हरिकेश आशीष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।