फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला उत्पीड़न में पति सहित चार पर केस

महिला उत्पीड़न में पति सहित चार पर केस

Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न में पति सहित चार पर केस
घोसी (मऊ)। कोतवाली के मझवारा बाजार निवासिनी निर्मला देवी पत्नी रामप्रवेश गुप्ता ने शुक्रवार को अपने पति, ननद, नंदोई व सास के विरुद्ध मारने पीटने, धमकी के साथ प्रताड़ित करने को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार निर्मला देवी पुत्री शिवधनी गुप्ता की शादी घोसी कोतवाली के मझवारा निवासी रामप्रवेश गुप्ता के साथ 6 फरवरी 2011 को हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति रामप्रवेश गुप्ता दूसरी औरत से संबंध के चलते विरोध करने पर मारते पीटते थे। इसमें उसकी ननद तारा देवी व ननदोई सीता राम भी साथ देते थे। उनके साथ मारते पीटते रहे हैं। इन लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर निर्मला देवी, अपने पुत्र के साथ 4 वर्ष तक मायके में रही। अगस्त 17 में निर्मला देवी मझवारा आकर पति के साथ रहने लगी। 19 अक्टूबर को निर्मला देवी पड़ोस की महिला से बात कर रही थी। इससे चिढ़कर निर्मला देवी की सास, ननद, ननदोई व पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज किया है और जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed