{"_id":"594027924f1c1ba30a8b4660","slug":"201497376658-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों की मनमानी पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों की मनमानी पर नाराजगी
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधान संगठन की बैठक मंगलवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभूषण यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें रोजगार सेवक संघ के दबाव पर कोठिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि और उनके पुत्र पर मुकदमा दर्ज किए जाने का सभी ने विरोध किया। साथ ही रोजगार सेवकों की मनमानी पर अंकुश लगाने और प्रधान पति के विरुद्घ दर्ज मुकदमा को वापस लिए जाने की मांग किया।
वक्ताओं ने कहा कि गांवों में रोजगार सेवक ग्राम प्रधानों पर अनैतिक दबाव बनाकर गलत काम कराना चाहते है। बोले ग्राम रोजगार सेवक गांवों में होने वाले विकास कार्यों के दौरान सहयोग करने और कार्य स्थल पर मजदूरों की उपस्थिति देखने आदि के लिए नियुक्त हैं। लेकिन वे ग्राम प्रधानों पर अनावश्यक दबाव बनाकर नाजायज काम करना चाहते हैं। उन्होंने रोजगार सेवकों के द्वारा किए जाने वाले किसी भी कार्य का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक के दौरान मौजूद नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने ग्राम प्रधानों को हर संभव सहयोग का वादा किया। इस दौरान बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने ग्राम प्रधानों के हक की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया साथ ही ग्राम प्रधानों की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। रामजनम यादव, अभिषेक यादव, गिल्लू राय, दामोदर यादव, हरेन्द्र सरोज, अप्पू यादव, सुनील सिंह, सतीश सिंह, उमेश यादव अमीरूल्लाह खान, सोनू सिंह, घूरा यादव आदि ग्राम प्रधानों ने संबोधित किया।