फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2 dies in mau in accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 19 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 19 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
 2 dies in mau in accident
accident shimla
मधुबन थाना क्षेत्र के ढंढवल गांव के समीप रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं हलधरपुर थाना क्षेत्र के हलधरपुर गांव के समीप बाइक से गिरने से एक महिला की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार रविवार की सुबह मधुबन बेल्थरा मार्ग पर मर्यादपुर निवासी नीरज पुत्र श्यामबिहारी अपनी बाइक पर मूली लादकर कटघरा शंकर सब्जी मंडी में बेचने जा रहा था। इसी बीच मधुबन की तरफ से रोडवेज की बस जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज के बस चालक ने ढंढवल के पास एक वाहन को ओवरटेक करके आगे निकलने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार नीरज की बस से भिड़ंत हो गई। आमने सामने की टक्कर में नीरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो  गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। नीरज अपने दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता तहसील में रजिस्ट्री आदि का कार्य कराते है। उसकी मां ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। घटना की जानकारी होते ही परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। घटना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य  अखिलेश राठौर, राष्ट्र कुंवर सिंह,आदि ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस रोडवेज बस को थाने ले गई।
विज्ञापन

हलधरपुर संवाददाता के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव की सुनीता पत्नी अशोक की तबियत खराब होने पर वह दवा लेने अपने बेटे रोशन के साथ हलधरपुर जा रही थीं। रास्ते में हलधरपुर गांव के समीप वह अचानक  मोटरसाइकिल से पीछे की तरफ गिर गईं। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed