फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2,112 candidates quit exam

2,112 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Sun, 18 Nov 2018 11:43 PM IST
mau
mau Updated Sun, 18 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
2,112 candidates quit exam
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज से टीईटी देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : mau
अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 (यूपीटीईटी) रविवार को जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व गेट पर ही तलाशी ली गई। परीक्षा में 29858  के सापेक्ष 27946 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 2112 ने परीक्षा छोड़ दी। कई परीक्षा केंद्रों पर बीएड और बीटीसी का मूल प्रमाण पत्र या प्रमाणित प्रति न लाने के कारण सैकड़ों अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। नाराज अभ्यर्थियों ने फतहपुर मंडाव गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज की तरफ से आ रहे उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह का वाहन रोककर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन  एसडीएम ने नियम के तहत ही प्रवेश की बात कही। वहीं, प्रथम पाली में मुहम्मदाबादगोहना स्थित संत गणिनाथ महाविद्यालय में बीएड के 20 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र भी दे दिया गया, लेकिन परीक्षा देने से मना कर दिया। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को छोड़ा गया। नाराज अभ्यर्थियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।  
विज्ञापन

                
  पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 12.30 बजे तक हुई। परीक्षा को पंजीकृत 20652 के सापेक्ष 19365 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई। दूसरी पाली में 9206 के सापेक्ष 8581 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन से एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी।  इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा डायट प्राचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता भ्रमण कर परीक्षा का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

मधुबन :  फतहपुर मंडाव गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज पर बीटीसी तथा बीएड के कुछ अभ्यर्थियों द्वारा मूल प्रमाण पत्र या दस्तावेज न लाने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोक दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना था कि नेट पर प्रवेश पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह के वाहन को रोककर शिकायत दर्ज कराया। उपजिलाधिकारी ने नियम के तहत ही प्रवेश देने की बात कही। अंत में अभ्यर्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। टीईटी परीक्षा में पेपर वायरल होने की चर्चा रही। बताया जा रहा था कि मोबाइल ब्लू टूथ के माध्यम से सक्रिय गिरोह द्वारा अभ्यर्थियों से 50 से 60 हजार रुपया खाते में मंगवाया, लेकिन पेपर से नहीं मिला।  घोसी ः तीन विद्यालयों में रविवार को सम्पन्न शिक्षक पात्रता परीक्षा  में प्रथम पाली में16सौ परीक्षार्थियों में से 1523 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed