{"_id":"5c12a24342c7925cc44c48fc","slug":"191544725059-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला अपराजिता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की तरफ से गुरुवार को आजाद हिंद महाविद्यालय में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक श्वेता आशुतोष ओझा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों का बोध कराया। उन्होंने छात्राओं को 1090 , 181, आईजीआरएस पोर्टल, विकल्प पोर्टल , ओर पेंसिल पोर्ट के बारेेे में विस्तार से बताया। केवल बताया ही नहीं, इससे संबंधित प्रश्न पूछकर यह जाना भी कि जो कुछ छात्राओं को बताया गया है उसका कितना बोध उन्हें हुआ है। सीओ ने कहा कि अब नारियां केवल श्रद्धा नहीं हैं, बल्कि शक्ति स्वरूपा हैं।
छात्राओं से कहा कि वे किसी भी परिस्थितियों में डरें नहीं, अपितु धैय से उनका मुकाबला करें। बुद्धि, विवेक और समय के सामंजस्य पर जोर देते हुए कहा कि तीनों के सहयोग से सभी प्रकार की बाधाओं को पार किया जा सकता है। कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। मिस्ड काल, फाल्स काल, किसी के पीछा करने, घूरने, छेड़खानी अथवा अन्य किसी भी विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं। 100 डायल,1090 डायल करें। पुलिस तत्काल आपकी सुरक्षा के लिए पहुंचेगी। छात्राओं का आह्वान किया कि वे पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें तभी आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी।