फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ओवरहेड का मोटर फुंका, 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

ओवरहेड का मोटर फुंका, 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 13 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
ओवरहेड का मोटर फुंका, 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
नगर पंचायत में 15 वार्डो में पेयजल आपूर्ति के लिए लगे ओवरहेड टैंक की मोटर फुंकने से 20 दिन से पेयजलापूर्ति ठप हो गयी है। जल निगम की टंकी खाली पड़ी है। लोग शुद्ध पेय जल के लिए तरस रहे हैं। मजबूरन वार्डों के लोगों को प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पिछले कई दिनों से जले मोटर को बदलवाने के लिए कई बार वार्डवासी नगर पंचायत और जलनिगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मोटर दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मधुबन नगर पंचायत में जलनिगम वभिाग द्वारा लगे ओवरहेड से नगर पंचायत के 15 वार्डों में 422 कनेक्शन धारकों के घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। टंकी परिसर स्थित नलकूप का मोटर में लगा राड 20 पूर्व जल गया। तभी से आपूर्ति ठप है। पानी के लिए लोग परेशान है और विभाग के अफसर इस समस्या से बेपरवाह हैं। विभागीय अधिकारियों की माने पांच दिन पूर्व फाल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू की गई थी, लेकिन फिर से राड जल जाने आपूर्ति ठप है। बीते 20 दिन से आपूर्ति बंद होने से परेशान लोग शुद्ध पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। इस संबंध में वार्ड 5 के निवासी ज्ञान प्रकाश मल्ल, मनीष मद्धेशिया, हरिओम, डा. मृत्युंजय, अशोक मल्ल, लक्ष्मण दुबे, अंकुर मल्ल, कृष्ण मोहन मल्ल का कहना है कि कई दिनों से आपूर्ति बंद होने से लोगों को शुद्ध जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। इस बीच कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर चुके है, बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। इस बाबत अवर अभियंता अजीत पांडेय ने बताया कि मोटर के अंदर का राड खराब होने की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। 24 घंटे के भीतर इस समस्या का सुधार कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed