फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सात आरोपियों की जमानत खारिज

सात आरोपियों की जमानत खारिज

Wed, 28 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
सात आरोपियों की जमानत खारिज
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयश्री आहूजा ने दुराचार और गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित तीन मामलों में सात आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और डीजीसी फौजदारी राजेश कुमार सिंह के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, पीड़िता को आरोपी मोबाइल और पैसा का लालच देकर 20 अक्तूबर 2018 को भगा ले गया। लखनऊ ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। मामले में आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजां जहांपुर मुहल्ला निवासी अमन उर्फ भोलू पुत्र अशोक मौर्य की ओर से जमानत की अर्जी दी गई। दूसरा मामला भी सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, सिहाव गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र श्यामलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादी का कथन है कि 12 जून 2018 को पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगण ने लाठी डंडा से मारकर उसके भाई छोटेलाल, सुमन , मां भगवती देवी, कुसुम तथा उमेश को घायल कर दिया। मामले में आरोपी सिंहाव निवासी हरिलाल पुत्र गनपत ,सिकंदर पुत्र स्व. रामलाल प्रदीप पुत्र हरिलाल तथा जनपद गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के चौथी गांव निवासी गोविंद पुत्र स्व. शिवमुनि उर्फ रामदरश की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। तीसरा मामला थाना रानीपुर क्षेत्र का है। मामले के अनुसार, याकूबपुर गांव निवासी दासी देवी पत्नी राजेंद्र पासी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादिनी का कथन है कि 30 अप्रैल 2012 को जमीन के विवाद की रंजिश को लेकर उसके पट्टीदार लाठी डंडा से मारपीटकर उसकी देवरानी उर्मिला और तारा को गंभीर चोटे पहुंचाया। मामले में आरोपी लक्ष्मण पासी और सुदर्शन पासी पुत्रगण मोती पासी की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed