{"_id":"5bd88fd7bdec2269ab3a0c99","slug":"191540919255-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन धरना जारी
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए किसानों की अधिगृहित जमीन को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा, प्रगतिशील व्यापार मंडल और भाकपा माले के नेतृत्व में बढुुआ गोदाम बाजार में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी फतेहबहादुर यादव ने कहा कि मुआवजा मामले में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में व्यापक पैमाने पर धांधली हो रही है। बिना नोटिस दिए व्यापारियों की दुकानों और मकानों को गिराया जा रहा है। मुआवजे की रकम में भी भारी कटौती की जा रही है। बढुआ गोदाम दलित बस्ती के लोगों को जमीन पट्टा देकर पुनर्स्थापित किया जाए। मझौवां राजभर बस्ती में आने जाने के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। धरने में बसंत कुुमार, विनोद सिंह, रामप्रवेश, अवधेश गुप्ता, रामनारायन वर्मा आदि शामिल रहे।