फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रिस रहे सिलेंडर से लगी आग , मची अफरा तफरी

रिस रहे सिलेंडर से लगी आग , मची अफरा तफरी

Sun, 23 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रिस रहे सिलेंडर से लगी आग , मची अफरा तफरी
रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक के समनपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मध्याह्न भोजन बनाते वक्त रिस रहे रसोई गैस सिलेंडर से आग लग गई। जिससे रसोइये और अध्यापक विद्यालय परिसर से निकलकर पास स्थित पोखरे के भीटे पर चले गए। इस बीच ग्राम प्रधान के दो भाइयों ने बालू उठाकर सिलेंडर पर फेंका। हालांकि तब तक हजारों के राशन और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। रसोइये गैस सिलेंडर पर मिड डे मील बना रहे थे। इसी दौरान रेगुुलेटर और पाइप के पास आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही कक्षाओं में पढ़ा रहे अध्यापक और छात्र विद्यालय परिसर से निकल गए। इसके बाद दूसरा सिलेंडर और रेगुलेटर लाकर फिर से भोजन बनाया गया। इस बाबत ग्राम प्रधान राम शकल राजभर का कहना है कि रेगुलेटर और पाइप दोनों जगह से गैस लीक कर रही थी। रसोइयों ने पहले ध्यान नहीं दिया इसलिए आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed