फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आज कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक

आज कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक

Mon, 09 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आज कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक
काली पट्टी बांध कलमबंद हड़ताल करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

बैठक कर आंदोलन की सफलता को बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक रविवार को नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमें शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने के विरोध में सोमवार को कलमबंद हड़ताल करने तथा सीमए को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के जनपदस्तर पर लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। कहा कि एनपीएस को अपडेट किया जाए। एक अप्रैल 1990 के पूर्व की जीपीएफ वापसी के साथ ही जनपदस्तर पर लंबित समस्त समस्याओं को प्रथम आगत प्रथम निस्तारण के सिद्धांत पर भ्रष्टाचारमुक्त तरीके से निस्तारण कराना पहली प्राथमिकता है। कहा कि नौ जुलाई को जनपद के समस्त शिक्षक कालीपट्टी बांधकर कलमबंद हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

जिला मंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से कार्यरत शिक्षक जो ट्रेजरी से वेतन प्राप्त कर रहे हैं। सरकार की तरफ से शिक्षक पदों के सापेेक्ष नई भर्ती करना सही नहीं है। बैठक में तेजबहादुर सिंह, धुरंधर पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मराज सिंह, जयराम सिंह, सचिंद्र कुमार सिंह, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित प्रधानाचार्यों को बहाल करें : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय इकाई की बैठक रविवार को नगर स्थित जीवन राम इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमेें प्रधानाचार्यो तथा शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी ने कहा कि गंधी विद्यालय इंटर कालेज मारुफपुर मर्यादपुर तथा वनदेवी इंटर कालेज कहिनौर के प्रधानाचार्यों को प्रबंध समिति द्वारा बिना किसी कारण निलंबित कर दिया गया है। यदि उन्हें बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। शिक्षकों की चयन वेतनमान, पदोन्नति, अवशेष, विनियमितीकरण के साथ ही एक जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण पर प्रकाश डाला। राज्य कार्यकारिणी सदस्य देवभाष्कर तिवारी ने सरकार द्वारा व्यवसायिक शिक्षकों के मानदेय पांच हजार रुपये बढ़ाने पर खुशी जताई। बैठक में रामानंद यादव, दीनदयाल राय, शशिकांत पांडेय, ऋषिकेश पांडेय, सत्यप्रकाश राय, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह, नित्यानंद तिवारी, मुक्तिनाथ राय, हरिनाथ सिंह, मृत्युंजय तिवारी आदि शामिल रहे। संचालन चंद्रभूषण राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed