फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र का फुंका इनकमिंग फीडर

रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र का फुंका इनकमिंग फीडर

Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र का फुंका  इनकमिंग फीडर
रतनपुरा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को अपराह्न गुलौरी फीडर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। बिजली कर्मचारियों ने बालू आदि फेंककर आग पर काबू पाया। विद्युतकर्मियों ने किसी अन्य फीडर से जोड़कर विद्युत आपूर्ति कर ही रहे थे कि शाम चार बजे विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर भी फुंक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू तो कराया लेकिन दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। इनकमिंग फीडर का बंसवार जलने से तीन दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। बिजली गुल रहने से जहां एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। वहीं मंड़ाई कार्य बंद हो गया है। विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र रतनपुरा से क्षेत्र के दतौड़ा, रतनपुरा, बीबीपुर, मुस्तफाबाद, मुबारकपुर, इटैली, विसुकिया सहित तीन दर्जन गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार को अपराह्न लगभग दो बजे विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी आने के चलते गुलौरी फीडर में अचानक आग की लपटें उठने शुरू हो गई। बिजली कर्मचारियों ने बालू आदि फेंककर आग पर काबू पाया। विद्युतकर्मियों ने किसी अन्य फीडर से जोड़कर विद्युत आपूर्ति कर ही रहे थे कि शाम चार बजे विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर भी फुंक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू तो कराया लेकिन अपराह्न तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इनकमिंग फीडर का बसवार सहित कई उपकरण जल गया है। इनकमिंग फीडर का बसवार फुंक जाने के चलते बिजली संकट गहराने की संभावना प्रबल हो गई है। लगातार दो दिनों से बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गेेहूं की मंड़ाई की सीजन चल रहा है। मौसम को देेखते हुए मंड़ाई कार्य बाधित होने से किसानों को चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना था कि बिजली संकट बना रहा तो गेहूं की फसल घर आना मुश्किल ही लग रहा है। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजकुमार यादव का कहना है कि इनकमिंग फीडर की बसवार सहित कई विद्युत उपकरण जल गया है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed