{"_id":"5a511aa34f1c1b3d198b5478","slug":"191515264675-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच करने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच करने पर लगेगा जुर्माना
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और अभियान को सफल बनाने लिए शनिवार को ठोस कदम उठाया। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र में खुले में शौच करने वालों पर पचास रुपया अर्थदंड लगाया जाएगा।
नवनिर्वाचित चेयरमैन तैयब पालकी और ईओ आशीष ओझा ने शनिवार की शाम नगर पालिका परिसर में संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता करके बताया।
नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि इस प्रयास को सफल बनाने के लिए नगर पालिका अलग से टीम गठित करेगी। इस टीम का काम वार्डो में जाकर लोगों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों और अस्वच्छ माहौल के बारे में जागरुक करें। साथ ही खुले में शौच के लिए जाने के बजाए सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित। नपाध्यक्ष ने बताया कि स्वचछता अभियान में केवल 22 वार्ड को ओडीएफ किया जा सका है। लेकिन अन्य वार्डो में भी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छता टीम का गठन करेगी। इसी क्रम में खुले में शौच करने वालों पर 50 रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। नपाध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड की बैठक में भी इस प्रस्ताव को रखा गया और पारित हो चुका है।