फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मतदान कार्मिक पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं चुनाव

मतदान कार्मिक पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं चुनाव

Thu, 23 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
मतदान कार्मिक पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं चुनाव
मऊ। नगर निकाय निर्वाचन 2017 को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगाये गये पीठासीन प्रथम, द्वितीय एवं सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए मतदान कार्मिक पुरी निष्ठा एवं लगन के साथ निष्पक्षता कराएं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा विस्तार पूर्वक कार्मिकों के कार्यो एवं दायित्वों को विस्तार पूर्वक बताया गया। सभी अधिकारियों को संपूर्ण प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह द्वारा दिया गया। इस अवसर पर गिरीशचन्द्र, सविता सिंह, प्रीति राय,शहनवाज परवीन, अनीता सिंह, अनिल कुमारा, संगीता कुमारी, अरबिन्द कुमार सिंहा, प्रतिभा, जमीला खातून, राजेश कुमार सिंह, परिचारक, सुखनंदन इका. मठमुहम्मदपुर, मुनेंद्र सिंह आदि कार्मिक अनुपस्थित मिले। वहीं 22 नवंबर को उषा शर्मा, रेखा यादव, अतुल कुमार पांडेय, शिखा राय, विनीता सिंह, नीलम राय, नंदिनी देवी, अजय खरवार, रानी यादव आदि कार्मिक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों को 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed