फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आखिरकार अधिकारियों ने नगवा गांव की ली सुधि

आखिरकार अधिकारियों ने नगवा गांव की ली सुधि

Wed, 22 Nov 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार अधिकारियों ने नगवा गांव की ली सुधि
रतनपुरा(मऊ)। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के नगवां गांव में पोखरी खुदाई तथा समतीकरण कराए जाने में हुए गोलमाल करने के मामले में आखिरकार विभागीय अधिकारियों ने सुधि ले ही ली। अमर उजाला ने अपने 22 नवंबर के अंक में पोखरी खुदाई में हुआ गोलमाल शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद ब्लाक कार्यालय में हड़कंप मच गया। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जांच टीम के आने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पोखरी खुदाई तथा समतीकरण में हुए फर्जीवाड़ा की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

मनरेगा योजना से रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के नगवा गांव में सार्वजनिक पोखरियों की खुदाई तथा समतलीकरण के मामले की जांच कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन आला अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। जिलास्तरीय अधिकारियों के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित किया। टीम मेें मुन्नीलाल पाल एडीओएजी, सत्यनारायण एडीओ कोआपरेटिव तथा गिरीश गुप्ता टीए शामिल किए गए हैं। तीन सदस्यीय टीम बुधवार को नगवा गांव पोखरी खुदाई तथा समतलीकरण की जांच पड़ताल किया। टीम के गांव धमकने की सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रहा है। पोखरी खुदाई तथा समतलीकरण मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। खंड विकास अधिकारी फैसल आलम का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed