फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशियों से मांगा आवेदन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशियों से मांगा आवेदन

Tue, 12 Mar 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशियों से मांगा आवेदन
मूल निवासी समाज पार्टी की बैठक सोमवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में हुई। इसमें विभिन्न जनपदों से आए लोकसभा प्रत्याशियों से आवेदन मांगा गया। बैठक में गाजीपुर के रामअवतार ने बलिया लोकसभा सीट के लिए आवेदन दिया। मऊ सदर के हरिंद्र राजभर ने घोसी लोकसभा सीट के लिए आवेदन दिया। आजमगढ़ के अंजनी कुमार राजभर, जय कुमार विश्वकर्मा ने सदर आजमगढ़ के लिए आवेदन दिया। आजमगढ़ के संजय कुुमार कन्नौजिया ने सुरक्षित लालगंज, गाजीपुर के मनीष गुप्ता ने गाजीपुर लोकसभा सीट, मऊ की सुधा देवी ने घोसी लोकसभा के लिए आवेदन दिया। अंबेडकर नगर के मंजीत राजभर, अरुण राजभर, कमलेश राजभर, वंशी लाल राजभर ने अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए आवेदन किया। वाराणसी के हरिश्चंद्र सोनकर ने वाराणसी लोकसभा, गाजीपुर के सत्यप्रकाश चौरसिया, मऊ के गुलशन राजभर ने सदर लोकसभा सीट के लिए आवेदन दिया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन ने कहा कि प्रत्याशियों से मिले आवेदनों पर विचार विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed