फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रदर्शन कर राष्ट्पति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन कर राष्ट्पति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Thu, 31 Jan 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर राष्ट्पति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
मऊ। भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के तहत विरोध दिवस मनाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना- प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा माले जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि मोदी सरकार सर्वणों को 10 फीसदी आरक्षण देने का दिखावा तो कर रही है, लेकिन इसके जरिए वह संविधान में आरक्षण की संकल्पना की बुनियाद पर हमला कर रही है। बोले संविधान में आरक्षण का उद्देश्य जाति आधार पर छुआछूत, भेदभाव, अलगाव, अपमान सामाजिक बहिष्कार आदि को दूर करना था, ताकी आरक्षण के माध्यम से लोग शिक्षित होकर आगे बढ़े नौकरी आदि में भागीदारी सुनिश्चित हो, लेकिन मोदी सरकार इस बुनियाद में छेद कर आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र कर रही है। उन्होंने कहा कि 13 पॉइंट रोस्टर प्रणाली से आरक्षण मिलना नामुमकिन हो गया है, क्योंकि इसमें विश्वविद्यालय कालेज या संस्थान की जगह विभाग को इकाई मानकर रिक्तियां भरी जाती हैं। अंत में लोगों ने तीन सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरना में हरेंद्र, संजय, राजेश वर्मा, महानंद, अरविंद मूर्ति, रमाकांत, सत्येंद्र यादव ,तेज बहादुर, मोहम्मद हसन, विश्वनाथ, तेज बहादुर, संजय, दीपक, सूरज, देव कुमार, शिव कुमार, प्रदीप धर्मेंद्र, आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed