फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कर प्रणाली का हो सरलीकरण

कर प्रणाली का हो सरलीकरण

Thu, 31 Jan 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
कर प्रणाली का हो सरलीकरण
मऊ। एक फरवरी को पेश होने वाले बजट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उद्यमी तथा व्यवसायी वित्त मंत्री से आस लगाए हुए हैं। इस मुद्दे पर उद्यमियों से बातचीत की गई तो अधिकांश लोगों ने टैक्स सीमा को आठ लाख तक बढ़ाने के साथ ही कर प्रणाली को सरलीकरण करने की बात कही।
विज्ञापन

जिले में चार औद्योगिक आस्थान बनाए गए हैं। लेकिन सुविधाओं का अभाव है। विभागीय लापरवाही से औद्योगिक आस्थान में प्लाटों का आवंटन नहीं किया जा सका है। इसके चलते काफी संख्या में प्लाट आवासीय बनकर रह गए हैं। वहीं उद्यमियों को प्लाट न मिलने के चलते यूनिट नहीं लगा पा रहे हैं। बजट में उद्यमी बेहतर सुविधाएं मिलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के जिला महामंत्री बालकृष्ण ठरड का कहना है कि टैक्स का दायरा ढाई से बढ़ाकर आठ लाख किया जाए। विद्युत दर को कम किया जाए। उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए प्लाट आवंटन तथा मांग के अनुरुप कम ब्याज पर ऋण देने की पालिसी बनाई जाए। औद्योगिक आस्थानों में सभी सुविधाएं बहाल की जाए। इसी क्रम में ताजोपुर के दवा व्यवसायी प्रमोद गुप्ता का कहना है कि टैक्स की सीमा आठ लाख किया जाए। करदाताओं को सुविधाएं बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायी अवधेश गुप्ता का कहना है कि टैक्स जमा करने के बाद भी फार्म में भरी जानकारी में त्रुटि मिलने पर अधिकारियों द्वारा परेशान किया जाता है। कर प्रणाली को सरल बनाया जाए। साड़ी व्यवसायी रबिश तिवारी का कहना है कि टैक्स अदा करने के बाद भी सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता है। बजट में दुर्घटना बीमा की सुविधा एक करोड़ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed