{"_id":"5c168034bdec2255613d0fd3","slug":"181544978484-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशी का माहौल गम में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खुशी का माहौल गम में बदला
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिरैयाकोट। आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थानीय बाजार में शनिवार की रात बोलेरों के ट्रक में घुसने से हुई दो मौतों ने सिरसा गांव में दुल्हन आने की खुशी को मातम में बदल दिया। जिसने सुना वहीं मृतकों के घर की ओर दौड़। घर में कोहराम मचा रहा और महिलाएं बिलख रही थीं।
थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी रमेश सोनकर के पुत्र मजनू सोनकर की शादी थी। शनिवार को बारात सिरसा से आजमगढ़ जिले के कोयलसा बाजार निवासी नेउर सोनकर के घर गई थी। विवाह के दौरान आयोजित पहले चरण के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अधिकांश बराती रात में ही घर वापस लौटने लगे कि कंधरापुर बाजार के पास बोलेरो सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे बोलेरो चालक सुनील (26) पुत्र दशई और सुरेंद्र सोनकर (40) पुत्र शिवदरश उर्फ बवाली सोनकर की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची। लोगों में कोहराम मच गया। दुल्हन के आने की खुशी मातम में बदल गई। पूरे गांव में मातम छा गया। घर और आसपास के लोग घटना स्थल की और दौड़ पड़े। यहां तक कि घर की सभी महिलाएं बच्चों को लेकर वाहनों से घटना स्थल की और चली गईं। दिन भर गांव मातम पसरा रहा। हालांकि बारात के साथ दुल्हन भी ससुराल आई लेकिन मुहल्ले में माहौल गमगीन बना रहा।