फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   देह व्यापार के खिलाफ डीएम, एसपी को सौंपा ज्ञापन

देह व्यापार के खिलाफ डीएम, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 13 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
देह व्यापार के खिलाफ डीएम, एसपी को सौंपा ज्ञापन
हमन ट्रैफिकिंग विरोध संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर के सहादतपुरा (खड़हरा) में चल रहे देह व्यापार को बंद कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने बताया कि काफी कड़ी मशक्कत के बाद इस स्थान पर देह व्यापार का धंधा बंद हुआ था, लेकिन फिर से शुरू हो गया है। इसे तत्काल बंद कराया जाए।
विज्ञापन

ह्यूमन ट्रैफिंकिंग विरोध संघर्ष मोर्चा के संगठन मंत्री विष्णु राजभर ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश से बंद हुआ धंधा पुन: यहां के दबंग धंधेबाज लोगों के प्रयास से पुन: शुरू हो गया है। इसमें देह व्यापार में संलिप्त लोगों का पूरा पूरा सहयोग है। इनके खिलाफ नागरिक समय-समय पर विरोध और संघर्ष करते रहे। दबंगों के हाथ लंबे होते हैं। बार-बार प्रशासन के दबाव मे बंद देह व्यापार संगठित संचालक माफिया शुरू कर देते हैं। जितेंद्र राजभर ने कहा कि शहर के पूर्वी हिस्से में घनी आबादी होने के कारण इस सड़क से आने जाने वाले की एक भारी संख्या हैं। देह व्यापार में संलिप्त लोगों की डर और भय से आम आदमी इस रास्ते से आने -जाने में घबराता है। आम रास्ता होने के कारण कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं और महिलाओं का इस रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। सुभाष राजभर ने कहा कि शहर के एक एकदम बीचोबीच में बसा सहादतपुरा इन देह व्यापारियों के कारण अपना विकास नहीं कर पाता है। यहां के लोगों को सामाजिक उपहास का बार-बार सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में धीरज राजभर, विजय राजभर, बसंत कुमार, दिनेश, विनोद, राजेंद्र, अंगद, अमित, जीतू ,ओमप्रकाश, लालू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed