फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पदयात्रा कर बताई सरकार की योजनाएं

पदयात्रा कर बताई सरकार की योजनाएं

Thu, 13 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा कर बताई सरकार की योजनाएं
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खण्ड के रसूलपुर न्याय पंचायत क्षेत्र में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा बुधवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं घोसी लोकसभा के प्रभारी विनोद राय के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा रसूलपुर, बैरमपुर, महुआबारी, जमुनीपुर इब्राहिमाबाद, चकउथ, सूरजपुर में पहुंची। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया । कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से मिलकर पत्रक दिया। सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना की पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। आश्वासन दिया कि जिन लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास, विधवा वृद्धा पेंशन , पात्र गृहस्थी सूची में नाम छूटा है उन्हें सूची बद्ध कर इनका लाभ दिलाया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कुमार,जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, पूर्व चेयरमैन गुलाब चन्द गुप्ता, संजय शर्मा, प्रेम चन्द पटेल, शशि चंद विश्वकर्मा, पवन सोनकर, विकास गुप्ता, पंकज सोनकर यसपी गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कुसम्हा संवाददाता के अनुसार बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के नेतृत्व में दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के छोटी कोरौली, सरंगुआ, बिशनपुरा में कमल संदेश यात्रा निकला गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पैदल चलकर इन गांवो में पहुंचे, साथ ही लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराए। पद यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश राय, अमित चंद पटेल, विनोद सिंह, गुरु प्रसाद रावत,संजय राय आदि लोग शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed