फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   23 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस

23 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस

Fri, 02 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
23 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बार विरोधी क्रियाकलाप और बार के प्रस्ताव का पालन न करने पर 23 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। अध्यक्ष ने यह निर्णय कार्यकारिणी की बैठक में जांच समिति की रिपोर्ट पर सदस्यों की राय लेने के बाद दिया।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि बार एसोसिएशन मजबूत होगा तभी अधिवक्ताओं की गरिमा बनी रहेगी। कहा कि अगर अधिवक्ता बार के प्रस्ताव का पालन नहीं करेगें तो इससे बार एसोसिएशन की गरिमा घटेगी। बार के अध्यक्ष के ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में सात सदस्यीय एक समिति बनाई। समिति से बार के प्रस्ताव के विरोध में न्यायालयों में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा। समिति ने अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए शुक्रवार को विभिन्न न्यायालयों में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं की सूची उपलब्ध कराया। जिसके बाद बार अध्यक्ष की अध्यक्षता में अपराह्न चार बजे कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बार विरोधी गतिविधियों और बार के प्रस्ताव का अनुपालन न करने पर 23 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। पूछा गया है कि क्यों न उन्हें बार की अहेतुक सदस्यता से वंचित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। कार्यकारिणी के निर्णय की अधिवक्ताओं ने सराहना की है।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें जनपद सीतापुर में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हुए संघर्ष की घटना के बाद प्रशासन की ओर से अधिवक्ताओं के ऊपर दर्ज कराए गए मुकदमें की घटना के बाबत चर्चा हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा किया। और प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल और संचालन महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, सुशील पांडेय, रामरतन निषाद, दारोगा सिंह, अमरनाथ सिंह, घनश्याम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, उदयप्रकाश सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, अनिल कुमार राय, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, रुपेश पांडेय, स्वतंत्र सिंह, नरेंद्रनाथ राय, अमित सिंह आदि अधिवक्ताओ ने अपना विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील मुख्यालय पर तहसील बार एशोसिएशन की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने सीतापुर जनपद मे अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग करते हुए न्यायलीय कार्य का बहिष्कार किया ।

अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर सीतापुर जनपद मे अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को वापस लेते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नही किया गया तो अधिवक्ता एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगे। इस मौके पर अरुण कुमार त्रिपाठी , सत्यराम यादव ,संजय यादव , राजेश मल्ल , सूर्यभान भारद्वाज , धनंजय पांडेय आदि अधिवक्ता रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed