फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीसीएसके पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज

डीसीएसके पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज

Fri, 02 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डीसीएसके पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। 4116 छात्र-छात्राएं छह पदों के लिए 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बिना ड्रेस के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। कॉलेज प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में प्रत्याशी तथा समर्थक घर-घर प्रचार करने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कालेज परिसर में प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने शिक्षकों और स्टाफ के साथ चुनाव की तैयारियों पर बैठक की। बताया कि शनिवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारी शुक्रवार की शाम पूरी कर ली गई है। मतदान पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा। महाविद्याल में 4116 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कॉलेज प्रशासन की तरफ से मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। ड्रेस कोड तथा परिचय पत्र के साथ आने वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। छह पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

प्रचार्य ने बताया कि सीओ राजकुमार की दी गईजानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन की तरफ से एक प्लाटून पीएसी, तीन थानाध्यक्ष, छह दारोगा, 20 कांस्टेबल, एक क्यूआरटी तैनाती की गई है। इसके अलावा सादे वेश में एलआईयू के जवान तथा महिला पुलिस छात्रों की गतिविधि पर नजर रखेंगे। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed