फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मेरे गांव में आने का मान रखिए डीएम साहब

मेरे गांव में आने का मान रखिए डीएम साहब

Tue, 30 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मेरे गांव में आने का मान रखिए डीएम साहब
कारौली/घोसी। जनपद की नोडल अधिकारी विशेष सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को बड़रॉव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसारथपुर में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन किया। गांव वालों ने 40 साल पुराने बिजली के तारों को बदलने में बिजली विभाग की आनाकानी की शिकायत की। विशेष सचिव ने डीएम से कहा कि गांव में मेरे आने का मान रखिए और इस गांव के जर्जर बिजली के तारों को बदलवा दीजिए। डीएम ने मौके पर मौजूद एक्सईएन तृतीय को तार बदलवाने का निर्देश दिया। गांव वालों ने पशु टीकाकरण की रिपोर्ट को झूठी बताते हुए नोडल अधिकारी के सामने हंगामा कर दिया। कहा कि गांव में कभी पशु डाक्टर आए ही नहीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रीति शुक्ला के निर्देश पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए जांच के आदेश दिए। बेस लाइन सर्वे में शौचालय निर्माण की प्रगति धीरे होने पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने सेक्रेटरी अनिल यादव को निलंबन की चेतावनी देते हुए फटकार लगाया। एक हफ्ते भर के अंदर कार्य पूर्ण कराने को कहा। वहीं राशन वितरण, बिजली शेड्यूल के अनुरूप आपूर्ति न होने जर्जर तारों द्वारा आये दिन दुर्घटना, आवास, पेंशन को लेकर नोडल अधिकारी से दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत किया। नोडल अधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी विजयशंकर राय ने किया। घोसी में नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को मुख्यविकास अधिकार आशुतोष दिवेदी, एसडीएम डा. सीएल सोनकर के साथ पहुंचकर मझवारा मोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम का औचक निरीक्षण करने के साथ 151 विद्यार्थियों को स्वेटर, मोजा, स्कार्फ का वितरण किया। रसोई घर में बन रहे मध्याह्न भोजन को चेक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी का निरीक्षण किया। लेबर रूम, दवा स्टोर, पैथालाजी, दवा वितरण कक्ष तथा जच्चा-बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में दो महिलाओं पूनम सोनकर कस्बा बाजार और प्रमिला भोपुरा को 29 अक्तूबर की शाम को 30 अक्तूबर की भोर में डिलिवरी हेतु भर्ती दिखाया गया था परंतु वे वार्ड में नहीं थीं। स्टाफ नर्स कोई जबाब नहीं दे सकीं। दवा वितरण कक्ष पर मौजूद लोगों से दवा मिलने के विषय में पूछा। पकड़ी मोड़ निवासिनी सुनीता ने बताया कि कुछ दवा बाहर से खरीदनी पड़ी है। उन्होंने उप मुख्य चिकित्साधिकारी को इसकी जांच करने का निर्देश दिया। इसके विवरण की भी छाया प्रति साथ ले गई। इस अवसर पर सीडीओ आशुतोष द्विवेदी, उपजिलाधिकारी डा. सीएल सोनकर, तहसीलदार ओपी पांडेय, बीएसए ओपी त्रिपाठी, बीईओ संजीव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed