फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप लगाते ग्रामीणों ने की जांच की मांग

सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप लगाते ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Tue, 25 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सरकारी धन का दुरुपयोग  का आरोप लगाते ग्रामीणों ने की जांच की मांग
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी रामरतन निषाद सहित 137 ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर पूर्व प्रधान पर शौचालय निर्माण को लेकर बीस लाख रुपये के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही शौचालय निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने सूचित किया है कि उनका गांव वर्ष 2015 के पहले पूर्ववर्ती सरकार की ओर से लोहिया ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित किया गया था। जिसमें पात्र लोगों को शौचालय निर्माण के लिए शासन से धन दिया गया। तत्कालीन ग्राम प्रधान दिनेश मौर्य और ग्राम विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत की मिलीभगत से कागजात में हेराफेरी कर दो सौ लोगों को बिना शौचालय बनवाए ,पैसा निकाल लिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जिले स्तरीय कमेटी बनाकर मामले की जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed