{"_id":"5ab691b34f1c1bbe758b74d8","slug":"181521914291-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत हैं पचास हजार बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत हैं पचास हजार बेरोजगार
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मऊ। जिले के सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का क्रम काफी धीमा है। कुल पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या का महज दो प्रतिशत रोजगार दी गई है। पंजीकृत युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार नहीं दिया गया। बीते तीन साल में महज 1174 बेरोजगारों को ही रोजगार दी गई। जबकि 3276 युवाओं ने रोजगार मेला में भाग लिया था।
सेवायोजन कार्यालय में वर्तमान में 50978 युवा पंजीकृत हैं। जिसमें 10572 महिला और 31406 पुरूष बेरोजगार हैं। इस साल 13 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 1373 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। इसमें 531 लोगों को चयनित किया गया। जबकि 2016-17 में आठ रोजगार मेला में 1172 प्रतिभागियों में केवल 378 प्रतिभागियों को रोजगार मिला। वर्ष 2015-16 में नौ मेलों में 721 प्रतिभागी में 238 युवाओं को नौकरी मिली। सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस साल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा रोजगार मेलों का आयोजन हुआ। जिसमें पिछले सालों के सापेक्ष इस साल ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया।