फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसान विरोधी नीतियों पर हुई चर्चा

किसान विरोधी नीतियों पर हुई चर्चा

Tue, 06 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
किसान विरोधी नीतियों पर हुई चर्चा
मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा की जनविरोधी नीतियों और किसान विरोधी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामशब्द यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लूटमार, क्राइम के ग्राफ में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। बीजेपी सरकार द्वारा विकास के सारे काम बंद कर दिए गए हैं। इससे जनता परेशान है। जबकि सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य को पत्थर लगा कर भाजपा के लोग अपना विकास दिखा रहे हैं। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा करने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की मुखिया के निर्देशानुसार बूथ कमेटी बनाने पर विचार किया गया। बैठक के अंत में सीमा पर मारे गए जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में ब्लॉक प्रभारी रामू यादव,लल्लन यादव,सुनीता यादव, अमान अहमद, मोहम्मद मन्नान, अजीत यादव,संतोष यादव, मुमताज अहमद, संतोष राजभर, प्रदीप राजभर, जयंत यादव, बालचंद्र समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed