फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आखिकरकार शुरू हुई सड़क की मरम्मत

आखिकरकार शुरू हुई सड़क की मरम्मत

Wed, 31 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
आखिकरकार शुरू हुई सड़क की मरम्मत
कस्बे के परदहा क्षेत्र के जर्जर हो चुके सलाहाबाद- सरसेना वाया हरपुर इटौरा मार्ग पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य शुुरू कर दिया गया। कई सालों से सड़क की मरम्मत का कार्य न करने से सड़क जगह- जगह से उखड़ चुकी थी। सड़क पर गड्ढे बन चुके थे। अमर उजाला ने अपने 30 दिसंबर के अंक में गड्ढे में तब्दील है सलाहाबाद मार्ग शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद चेते विभाग ने एक माह बाद मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। बता दें दो दशक पहले सलाहाबाद सरसेना हरपुर इटौरा मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया था। लेकिन कई सालों से मरम्मत कार्य न होने के चलते सड़क में जगह- जगह से गड्ढे में तब्दील हो गई थी। क्षेत्र के लव कुमार गुप्ता, योगेश मद्धेशिया, रविन्द्र कांदे, चंदेव चौहान, पिंटू सिंह आदि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। एक माह बाद चेते विभाग की ओर से सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत बदहाल इटौरा सलाहाबाद मार्ग में बने गड्ढों में गिट्टियां डालकर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों में संतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed