{"_id":"59f0d5fb4f1c1bca678b754d","slug":"181508955643-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदी बनाने गए किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदी बनाने गए किशोर की डूबने से मौत
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी एक किशोर की बुधवार की सुबह उस समय नदी में डूबने से मौत हो गई, जब वह वेदी बनवाने के लिए गया। किशोर के मौत की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया।
मृत किशोर सूरज गोड़ 16 पुत्र जगदीश गोड़ दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का निवासी था। बुधवार की सुबह किशोर अपनी मां किरण गोड़ के लिए सरयू नदी के तट पर अपने दोस्त के साथ वेदी बनाने गया था। बताया जाता है वेदी बनाने के बाद किशोर नदी में नहाने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान वह डूब नदी में डूबने लगा। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने किशोर को डूबते देखा शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, साथ ही डूबे किशोर की तलाश के लिए नदी में छलांग भी लगाए। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। नदी से निकाला गया किशोर बेहोश था। उसे लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष दोहरीघाट राजेश यादव और चौकी प्रभारी रसूलपुर मनोज कुमार पहुंच चुकें थे। किशोर की मौत की खबर मिलने पर उसके घर का माहौल गमगीन हो गया। साथ ही गांव के लोग भी घटना से मर्माहत दिखे।