फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   172 new patients found in the district

जिले में मिले 172 नए मरीज

Sun, 18 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
172 new patients found in the district
कोपागंज ब्लाक में कोरोना संक्रमित के कान्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान जांच करती आरबीएसके की टीम। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में 172 नये लोग कोरोना संक्रमित पाए र्गए। इसमें 141 मरीज एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 4270 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को 831 लोगों की एंटीजेन से जांच की गई। इसमें 141 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। जबकि आजमगढ़ से आई 132 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 20 मरीज तो जिला अस्पताल में ट्रूनाट जांच में 11 मरीज मिले है। संक्रमित मरीजों में नगर के सहादतपुरा से छह, गालिबपुर से तीन, भीटी से पांच, बकवल से पांच, निजामुद्दीनपुरा से एक, बृजबिहार कॉलोनी से दो, आजमगढ़ मोड़ से दो, विकास भवन से एक मरीज मिले। इसके अलावा घोसी ब्लाक से 14, कोपागंज ब्लाक से 14, दोहरीघाट ब्लाक से 11 तथा मुहम्मदबाद गोहना ब्लाक से आठ मरीज सहित 172 नए मरीज मिले। बताया कि इन मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 4 हजार 270 पहुंच गया। इसमें 3 हजार 221 मरीज रिकवर हो चुके है। जबकि 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार 10 पहुंच गई है। इसमें 809 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।संक्रमित मरीजों के मिलने से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 312 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed