{"_id":"5ca7af3ebdec2214145490ec","slug":"171554493246-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। एक प्रेमी 150 किमी दूर प्रेमिका से मिलने उसके गांव आ पहुंचा। यह बात परिजनों और ग्रामीणों का पता चल गई। युवती से परिजनों ने पूछताछ किया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इस पर ग्राम प्रधान की पहल पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर में दोनों की शादी कराकर लड़की को विदा कर दिया गया।
देवरिया जनपद के रुद्रपुर निवासी एक युवक के मोबाइल पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगरीपार गांव की युवती की गलती से मिस काल चला गया। बाद में दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ता गया और दोनों के बीच प्यार हो गया। इस बीच युवक शुक्रवार को युवती से मिलने उसके गांव पहुंच गया। युवक और युवती एकांत में मिलने पहुंचे तो लोगों को पता चल गया और लोगों ने युवक को बंधक बना लिया। ग्रामीणों के सख्त रुख को देखकर प्रेमी युवक प्यार की दुहाई देते हुए युवती से शादी करने को तैयार हो गया। इस बीच ग्राम प्रधान चंद्रभूषण यादव की पहल पर दोनों प्रेमी युगल के परिवारजनों को समझाकर शुक्रवार को मंदिर में शादी करा दी गई। बाद में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में इसे तहसील में पंजीकृत कराया गया। शादी कराने में प्रमुख रूप से अलंकार यादव, संतोष राजभर नेता, करिया सिंह, रामजी विश्वकर्मा आदि की भूमिका प्रमुख रही।